फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pray to find God

भक्ति से होती है भगवान की प्राप्ति

Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pray to find God
डोंगराखुर्द। पांडव वन मेला में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हनुमानजी मंदिर और पांडवों की प्रतिमाओं पर जलाभिषेक कर श्रद्धालु मन्नतें मांग रहे हैं। यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी दिव्या भारती ने कहा कि भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पांडव वन में चल रही कथा में उन्होंने समुद्र मंथन और धुव्र चरित्र की कथा सुनाई। संगीतमय कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। दूसरी ओर, मेला में सौंदर्य प्रसाधन, चाय-नाश्ता, किराना, खेल-खिलौने आदि की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं गृहस्थी का सामान खरीद रहीं हैं। इससे दुकानदारों की खूब बिक्री हो रही है। पांडव वन पर मेला प्राचीन समय से लगता चला आ रहा है। मेला में गन्ना, मिट्टी के बर्तन, लोहा की कड़ाही, खानपान आदि सामग्री मिलती है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के लोगों द्वारा ध्वजा लेकर ढोल-नगड़िया के साथ हरि नाम का संकीर्तन चलता रहा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हुई। नाराहट पुलिस द्वारा मेला में कड़ा पहरा दिया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। मेला में भूले-बिसरे बच्चों को माता-पिता से मिलवाया जा रहा है। बाबा बलराम सिंह और मदनपुर प्रधान द्वारा सभी दर्शनार्थियों के लिए चना गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान चंदन सिंह प्रधान, राजाराम नेता, निर्मल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभू गंधर्व, रघुनाथ सिंह, इंद्रपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed