फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prachin dharohar ko sanrakchit karna savki netik jimmedari

प्राचीन धरोहर को संरक्षित करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी

Thu, 17 Dec 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
prachin dharohar ko sanrakchit karna savki netik jimmedari
जीजीआईसी में कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अन्य। - फोटो : LALITPUR
प्राचीन धरोहर को संरक्षित करना सबकी नैतिक जिम्मेेदारी
विज्ञापन

ललितपुर। इंटैक ललितपुर चैप्टर द्वारा चल रहे ‘विरासत संरक्षण जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ‘हम और हमारी विरासत’ पर पटना शहर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी आईपीएस ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा बुंदेलखंड प्राचीन धरोहरों, गौरवशाली इतिहास एवं बुंदेली संस्कृति से समृद्ध है। हम यहां के रीति-रिवाज, नैतिकता, परंपराएं, संस्कारों एवं जीवन पद्धति को अपनाकर ही अपनी विरासत संरक्षित कर सकते हैं। इंटैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने कहा कि अपनी प्राचीन धरोहरों के प्रति छात्राओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इंटैक के दीपक चौबे, रमाकांत तिवारी एवं विनोद त्रिपाठी ने धरोहरों को संरक्षित किये जाने एवं पर्यटन विकास हेतु अनेक सुझाव दिए तथा इस अभियान में जुटने को संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शिक्षिका नेहा चौबे, श्रुति यादव, रूखसार शेख, सविता सेन ने अपनी प्राचीन स्मारकों की सुंदर रंगोली सजाईं। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया। अंत में आभार प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed