फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Potholes on the 400-meter 'VIP' road are ruining motorists' lives.

Lalitpur News: चार सौ मीटर की ‘वीआईपी’ सड़क पर गड्ढे तोड़ रहे वाहन सवारों की कमर

Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the 400-meter 'VIP' road are ruining motorists' lives.
पाइपलाइन लीकेज से सड़क धंसी, एसपी कार्यालय के सामने गड्ढों से हादसे का खतराअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अफसरों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। चर्च रोड पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क जगह-जगह धंस गई है और बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालात यह हैं कि छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि हादसे का खतरा बना हुआ है।
एसपी कार्यालय के सामने सड़क की स्थिति और भी खराब है। करीब 400 मीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि एंबुलेंस तक हिचकोले खाकर गुजर रही हैं। यही स्थिति कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और वीआईपी वाहन भी गुजरते हैं, इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल के दौरे पर हुआ था पैचवर्क
बीते वर्ष 28 अगस्त को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन पर प्रशासन ने इस सड़क को अस्थायी रूप से गड्ढामुक्त कराया था, लेकिन एक माह के भीतर ही सड़क फिर बदहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कार्यालय के सामने बदहाल सड़क
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को धीमी गति से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसी मार्ग से जीआईसी समेत तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं।

मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति
तुवन चौराहे से चर्च रोड तक पाइपलाइन डालने के बाद लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया, लेकिन बाद में उसे केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। सड़क से ऊंची पड़ी मिट्टी के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

विधायक बोले- गड्ढों को भरवाने के लिए तय करेंगे समयसीमा
स्थानीय लोगों की शिकायत पर सदर विधायक ने कहा कि वह स्वयं स्थल का निरीक्षण करेंगे और गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तुवन चौराहे से कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने के लिए बृहस्पतिवार को मौके पर अधिकारियों को बुलाकर समयसीमा तय की जाएगी।

ईओ बोले- जल निगम को दी गई सूची
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पेयजल लाइन के बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन लीकेज के चलते फिर गड्ढे हो गए। जल निगम को गड्ढों की सूची दे दी गई है और जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।


पुराना चंदेरी मार्ग : गिट्टी भरकर बनाई जा रही डामर सड़क
शहर के खस्ताहाल पुराना चंदेरी मार्ग के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। नगर पालिका बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद डामर सड़क बनाई जा रही है, लेकिन गड्ढों को केवल गिट्टी से भरकर उस पर डामर डालने की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed