फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   post office open demand

सुबह दस बजे से तीन घंटे खोले जाएंगे डाकघर

Wed, 12 May 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
post office open demand
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि डाकघर सुबह दस बजे से तीन घंटे तक खोले जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पार्क में हुई बैठक में कोविड परिणामों पर चर्चा की गई। बताया कि मंगलवार को कोरोना की 1810 जांचें हुईं और चौबीस घंटे में 80 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आरआरटी टीम की समीक्षा में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 97 में से 72 लोगों से संपर्क किया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7 मरीज अनट्रेस रहे, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनट्रेस लोगों को जल्द से जल्द ट्रेस कर सूचित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉस चेक करने पर पता चला है कि सर्विलांस टीम द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी सर्विलांस टीमों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों को वित्तीय समस्या न हो, इसलिए अब सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक सभी डाकघर खोले जाएंगे। 24 घंटों में ग्रामीण क्षेत्र में 630 तथा शहरी क्षेत्र में 525 लोगों की सैंपलिंग की गई है। बताया कि विगत 24 घंटों में 80 केस पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 60 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी लोगों को एल-1 हॉस्पिटल में भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। एमडी जल संस्थान को पत्र के माध्यम से सूचित करें कि जनपद में जल संस्थान के अधिकारी बीमार हैं एवं कई स्थानों पर फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन देने से पूर्व मरीज की सहमति लेना अनिवार्य है। ग्राम सुनौरा व सुनौरी में अधिक संख्या में मरीज मिल रहे हैं, वहां अभियान चलाकर कॉटेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए। ग्राम पूराकलां में भी कैंप लगाकर जांच की जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.डीके गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed