{"_id":"6a135c0b3252a2e6c302528e","slug":"post-mortem-of-nepali-traveler-could-not-be-conducted-on-sunday-lalitpur-news-c-131-sjhs1010-156879-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेपाल के यात्री का रविवार को न हो सका पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेपाल के यात्री का रविवार को न हो सका पोस्टमार्टम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बस से मजदूरी करने बंगलूरू जा रहे नेपाल के यात्री की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके शव को कोतवाली पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था लेकिन रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम न हो सका।
बताते चले कि शनिवार को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश अंतर्गत जिला बझाड़ निवासी जयधन खाती (55) अपने साथी रमेश खाती व जगत मल्ला निवासी ग्राम मेदास्यू थाना बागथला जिला बझाड़ के साथ बस से बंगलूरू जा रहा था। रास्ते में बम्होरीसर गांव के पास अचानक जयधन की तबीयत बिगड़ गई। उसे बस में सवार साथी उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। लेकिन रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम न हो सका।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक के दस्तावेज भेज दिए गए थे, लेकिन परिजन के न पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मृतक के कागज पूर्ण न होने के कारण पोस्टमार्टम न हो सका।