फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poor families will be selected in rural areas

Lalitpur News: ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों का होगा चयन

Sat, 09 Nov 2024 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Poor families will be selected in rural areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र. गरीबी मुक्त परिवार जीरो पावर्टी योजना के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी सर्वे चल रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 से 25 परिवारों का चयन कर उनका आर्थिक स्तर सुधारा जाना है।

निर्धन परिवारों को रोटी, कपड़ा व मकान उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। ऐसे परिवारों को चिह्नित कर उन्हें अच्छी शिक्षा, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ऐसे परिवारों की सतत आय की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से निर्धनतम 10 से 25 परिवार चयनित किए जाने हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तत्काल निर्णय लेकर हरसंभव मदद कराई जाएगी। इन परिवारों का डाटा तैयार किया जाएगा, जिसमें वर्तमान स्थिति, परिवार की परिसंपत्ति का विवरण, निर्धनता के पीछे कोई घटना व दुर्घटना का विवरण, शासकीय सेवाओं के लिए परिवार के सदस्यों की पात्रता की स्थिति आदि बिंदु शामिल किया जाएगा। उपायुक्त मनरेगा को इस योजना का नोडल बनाया गया है। सर्वे कर मनरेगा विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। गरीब परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। डीसी मनरेगा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed