फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   polling parties

तालबेहट में दोपहर बाद रवाना हुईं मतदान पार्टियां

Mon, 19 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
polling parties
जखौरा के जीआईसी ग्राउंड से रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। जनपद सहित विकास खंड तालबेहट के जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला पंचायत के मतपत्र के काफी देर से आने के कारण सुबह आए मतदान कर्मी दोपहर बाद रवाना हो सके। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक पोलिंग पार्टियां पहुंचने का क्रम जारी रहा। वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

विकास खंड के 54 ग्राम प्रधानों, 84 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए 135 मतदान स्थलों पर 203 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में मतदान सामग्री लेने के लिए मतदान कर्मी सुबह आ गए थे। मतदान सामग्री के वितरण में जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र नहीं मिला। जिस पर कुछ मतदान कर्मियों ने आपत्ति जताई। इसके बाद अधिकारियों ने उसका प्रबंध किया और तब जाकर दोपहर बाद मतदान सामग्री का पूर्ण वितरण हो सका। इसके बाद बसों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिसके कारण देर रात पोलिंग पार्टियां का मतदान केंद्रों पर पहुंचने का क्रम लगा रहा। इस मौके पर नोडल एडीएम अनिल मिश्रा, आरओ अर्जित प्रकाश, एसडीएम श्वेता, सीओ केेशवनाथ, तहसीलदार विशेश्वर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत का मतपत्र पहले अंदाज से दिया जाता था। अब दूसरे जिलों में जहां प्रथम चरण के चुनाव हो चुके है वहां से आता है। इसके आने में कुछ विलंब हुआ है।

अनिल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी ललितपुर
भीषण गर्मी में पानी की रही किल्लत
तालबेहट। पंचायत चुनाव में विभिन्न मतदेय स्थल पर रवाना होने के लिए आए कर्मचारियों के पीने के पानी तक का कोई प्रबंध नहीं था। वैसे तो अधिकांश अपना पानी लेकर आए थे लेकिन जब पोलिंग पार्टी दोपहर तक रवाना न हो सकीं तो पानी की कमी पड़ गई। बाद में लोगों ने विद्यालय के बाहर रहे टैंकर का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई।

जखौरा में मतदान सामग्री लेने के लिए उमड़े मतदान कर्मी। सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार- तार।

जखौरा में मतदान सामग्री लेने के लिए उमड़े मतदान कर्मी। सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार- तार।- फोटो : LALITPUR

तालबेहट में अधूरी सामग्री के साथ मतदान स्थल को जाने के लिए तैयार खड़ी पोलिंग पार्टी।

तालबेहट में अधूरी सामग्री के साथ मतदान स्थल को जाने के लिए तैयार खड़ी पोलिंग पार्टी।- फोटो : LALITPUR

मड़ावरा में मतदान सामग्री लेने के लिए पहुंचे मतदान कर्मी।

मड़ावरा में मतदान सामग्री लेने के लिए पहुंचे मतदान कर्मी।- फोटो : LALITPUR

ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज करते नगर पालिका कर्मी।

ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज करते नगर पालिका कर्मी।- फोटो : LALITPUR

बिरधा ब्लाक में पोलिंग के लिए रवाना होने से पूर्व कोविड संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क लगाए मतद?

बिरधा ब्लाक में पोलिंग के लिए रवाना होने से पूर्व कोविड संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क लगाए मतद?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed