फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Politics started heating up in the case of gang rape of a teenager

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गर्माने लगी सियासत

Thu, 05 May 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Politics started heating up in the case of gang rape of a teenager
ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी से थाने में एसओ के दुष्कर्म करने के मामले में सियासत गर्माने लगी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार को क ठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सपा बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हुई है। कांग्रेस भी इस मामले में गंभीर नजर आ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बगैर कोई देरी किए खुद पीड़ित परिवार से मिलने आ गए। संभावना है कि पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की रिपोर्ट के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी खुद यहां आकर पीड़ित परिवार से मिलें। वहीं प्रियंका ने ट्वीट किया कि ललितपुर में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे, तो वो शिकायत लेकर जाएंगीं कहां?
विज्ञापन

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला, सुना दुखदर्द
ललितपुर। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला अस्पताल में पीड़िता की मां और पाली में पीड़िता के पिता से मुलाकात कर उनका दुखदर्द जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय की आस है। वह अपनी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को भेज रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया, सचिव सुधांशु त्रिपाठी, सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत शामिल रहे। उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार की पूरी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed