{"_id":"38a984571918a1e72b6901a23d1b7c46","slug":"polio-railly-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान आज
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी ने सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 21 फरवरी को आयोजित होने वाले अभियान में बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने पल्स पोलियो के विभिन्न अभियानों व आगामी अभियान के बारे में बताया। पिछले पल्स पोलियो अभियानों में विकासखंड वार, महरौनी और मड़ावरा में छूटे एक्स निशान से चिह्नित घरों, फाल्स पी घरों और मिस्ड हाउजेज की संख्या अधिक थी। इस पर जिलाधिकारी ने इन ब्लाकों के चिकित्साधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी न निभाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पल्स पोलियो अभियानों में चिह्नित एक्स घरों को पी में परिवर्तित करने, नवजात शिशुओं और एक साल से छोटे बच्चों की ट्रेकिंग, घुमंतु परिवारों के साथ रहने वाले छोटे बच्चों का शत-प्रतिशत आच्छादन आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि रविवार को बूथ-डे के दिन सभी विद्यालय खुले रहेंगे। बुलावा टोली बनाकर स्कूलों में मध्याह्न भोजन का वितरण हो और बुलावा टोली द्वारा छोटे बच्चों को पल्स पोलियो बूथ तक लाकर पोलियो खुराक पिलवाई जाए। जिन शिक्षकों और शिक्षामित्रों की ड्यूटी पल्स पोलियो अभियान में लगी है, उन्हें 21 से 27 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीसी दोहरे, मुकेश दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, सभी विकासखंडों के परियोजना अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, शनिवार की सुबह पल्स पोलियो रेली को प्राइमरी/जूनियर स्कूल सिविल लाइन से नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।