फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Policemen including Kotwali in-charge, outpost in-charge accused of tying up a young man and assaulting him

Lalitpur News: कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों पर युवक को बंधकर बनाकर मारपीट का आरोप

Wed, 22 May 2024 04:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Policemen including Kotwali in-charge, outpost in-charge accused of tying up a young man and assaulting him

विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली प्रभारी सहित चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप उसकी मां ने लगाया है। महिला ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के मोहल्ला जेल चौराहा निवासी राधा पत्नी स्वर्गीय जितेंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 मई की रात को उसके घर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अपने साथ 3-4 पुलिसकर्मियों को लेकर आए। यहां से उसके पुत्र को जबरन अपने साथ ले गए। जब उसने कारण पूछा तो उसके साथ गाली गलौज की गई। दूसरे दिन वह अपने जेठ के लड़के साथ कोतवाली गई और पता किया तो पुलिस उसके पुत्र को कोतवाली में बैठाए हुए थी। उसके साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस से उसने पुन: अपराध व मारपीट का कारण पूछा। तो गाली गलौज कर कहा गया कि अभी तो कोई अपराध इसके खिलाफ पंजीकृत नहीं है। लेकिन नेतागीरी की तो कई मुकदमा में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने को कहा। प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसका पुत्र सीधा है और उसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। कोतवाली पुलिस उसके पुत्र को किसी झूठे केस में फंसाना चाहती है। इसकी शिकायत उसने एसपी कार्यालय में की तो वहां से कोतवाली भेजा गया। कोतवाली पहुंचने पर उसे उल्टा डॉट-डपटकर भगा दिया गया। साथ में शिकायत करने पर उसके पुत्र का एनकाउंटर कर देने की धमकी दी। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में पुत्र को पुलिस की अनीति बंधन से मुक्त कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed