फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police team left for non-province to catch thieves

Lalitpur News: चोरों को पकड़ने के लिए गैर प्रांत के लिए रवाना हुई पुलिस टीम

Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police team left for non-province to catch thieves
- शहर में कुछ माह से है चोरों का आतंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में सूने घरों में चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए जनपद स्तर के चोरों को खंगालने के बाद पुलिस टीमें गैर प्रांत के चोर गैंग को तलाशने के लिए रवाना हुई। लेकिन यहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

शहर में पिछले कुछ माह से चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें 22 अप्रैल को आईटीआई कैंपस में अनुदेशक के आवास करीब 10-12 लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोरी होने की घटना वारदात थी। वहीं 16 मई को सदनशाह के पास सिद्घनरोड निवासी रिटायर्ड दरोगा रियाजुद्दीन के मकान से करीब चार लाख रुपये नकद और ढाई तोला सोने के जेवरात चोरी हुए थे। स्टेशन रोड़ पर स्थित वैन ह्यूसेन शोरूम की दीवार में सेंध लगाने और सहारा कंपनी के जनपद में प्रबंध के सूने घर को निशाना बनाया गया था। चोरी की वारदातों के बढ़ने और इनका खुलासा न कर पाने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने हाल ही में पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए घटनाओं का खुलासा करने को कहा था। जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस सहित एसओजी/सर्विलांस टीम घटना का खुलासा करने के लिए जुट गए थे और जनपद स्तर के सक्रिय चोरों की कुंडली खंगाली। लेकिन रिजल्ट शून्य निकला था। जनपद स्तर पर सफलता न मिलने के बाद पुलिस टीमें गैर जनपद के चोर गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित करने में लग गए थे। हाल ही में कोतवाली पुलिस से एक टीम और सर्विलांस टीम गैर जनपद को रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार गैर प्रांत में पुलिस की टीमें ऐसे चोर गिरोह की जानकारी जुटाई जोकि दूसरे प्रदेशों में जाकर सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। लेकिन पुलिस टीमों को यहां से भी निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed