फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police suspect clothes and photos found abandoned at Govind Sagar Dam

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध पर लावारिस मिले कपड़े और फोटो से आशांकित हुई पुलिस

Thu, 25 Sep 2025 04:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
Police suspect clothes and photos found abandoned at Govind Sagar Dam
- जांच पड़ताल में कपड़ों वाला और फोटो वाला युवक मिला सकुशल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार की सुबह गोविंद सागर बांध से निकलने वाले लोगों को साइफन के पास कपड़े रखे मिले। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी तो मौके पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंची। कपड़ों की तलाशी ली तो उनमें एक फोटो मिली थी। जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के मुताबिक कपड़ों की शिनाख्त हो चुकी है। कपड़े आसिफ निवासी नदीपुरा थाना कोतवाली के हैं और फोटो उसके चाचा राजू की थी। पुलिस ने दोनों से फोन पर बातचीत की। दोनों सकुशल मिले और अपनी साइट पर काम करने को गए थे। बताया गया कि दोनों बांध पर नहाने के लिए गए थे। इस दौरान उनके कपड़े वहां पर छूट गए थे। कपड़ों की पहचान होने और युवकों के सकुशल होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed