{"_id":"6abac67e4c5bfad7580636f3","slug":"police-seized-15-quintals-of-illegal-firecrackers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164060-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस ने डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस ने डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखे किए बरामद
Tue, 29 Sep 2026 01:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बानपुर पुलिस ने रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया लोडर से डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने चालक को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव रविवार की रात को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कैलगुवां से एक लोडर में अवैध विस्फोटक बानपुर लाया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने कैलगुवां स्थित पेट्रोल पंप के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में लोडर आता दिखाई दिया पुलिस ने लोडर वाहन को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें दस बोरियां रखी थी। बोरियों को खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब 150 किलोग्राम वजन के छोटे-बड़े पटाखे रखे थे। पुलिस ने चालक अरविंद निवासी कस्बा महरौनी से पटाखों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा। लेकिन वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में आरोपी ने नवरात्र-दशहरा पर पटाखों की बिक्री के लिए कैलगुवां से महरौनी सामग्री ले जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। सोमवार की शाम को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।