फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police saved a girl who was going to commit suicide

Lalitpur News: आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस बचाया

Mon, 22 Jul 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police saved a girl who was going to commit suicide
ललितपुर। महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मानसिक रूप से परेशान होने के चलते आत्महत्या करने की युवती की सूचना पर पुलिस ने जखौरा तत्परता दिखाई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल से लोकेशन पता करके उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर युवती ने फोन किया। बताया कि वो मानसिक रूप से परेशान है और आत्महत्या कर रही है। उसके पापा को सॉरी बोल देना। लड़की थाना जखौरा के एक ग्राम क्षेत्र से बोल रही थी। कंट्रोल रूम से इसकी सूचना थाना जखौरा पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने लड़की से मोबाइल नंबर पर बात की। उसकी लोकेशन सर्विलांस टीम की मदद से ट्रेस करवाई। गांव में एक पेड़ के नीचे लड़की दिखाई दी, जो कि रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल रही थी। फंदे पर लटकने से पहले पुलिस ने उसे बचा लिया। घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंचे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये नकद का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed