{"_id":"5df3dfcd8ebc3e881a474fc4","slug":"police-said-roobery-case-is-suspence-lalitpur-news-jhs1549191126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कहा, लूट की घटना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कहा, लूट की घटना संदिग्ध
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के एक गांव में पेट्रोल पंप के मुनीम से आंखों में मिर्ची झौंककर रुपए लूटने का मामला पुलिस की शुरुआती जांच में संदिग्ध माना जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि मुनीम मिर्ची के कारण नहीं बल्कि वीपी की शिकायत होने पर दोबारा अस्पताल आय था तथा उन्हें रात में भर्ती किया गया।
थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग निवासी बृजलाल पुत्र मुकुंदी पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है, जो पेट्रोल पंप का हिसाब किताब देखता है। हालांकि, बैंक में पैसे जमा करने दूसरा कर्मचारी जाता था। बुधवार को बृजलाल स्वयं बैंक में रुपए जमा करने के लिए चला गया। इसी दौरान धमना व बार के मध्य एक पंक्चर की दुकान पर पहुंचकर आंखों में मिर्ची डालने की बात कहकर मुनीम ने पानी मांगा और अपनी आंखें धोयी। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक को फोन करके दो अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ चार लाख 20 हजार 210 रुपए लूट ले जाने की बात कही। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक के साथ वह थाना बार पहुंचा और वहां से उसे बार अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय में भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी आंखों या फिर शरीर पर कहीं भी मिर्ची रगड़े जाने की बात को नकार दिया। इसके बाद मुंशी रात करीब दस बजे फिर से जिला अस्पताल में पहुंचा और घबराहट की बात कही, इस पर चिकित्सकों ने उसे वीपी की शिकायत पर भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज किया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीओ तालबेहट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। दुकानदार व आसपास मौजूद लोगों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई, लेकिन जांच के दौरान न तो उस स्थान पर कहीं मिर्ची पाउडर के निशान मिले और न ही किसी के द्वारा घटना की पुष्टि ही की गई। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला शुरुआती जांच रिपोर्ट में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस मामले में चिकित्सक डा.जावेद कलीम ने बताया कि बृजलाल की आंखों या हाथों पर मिर्ची नहीं थी। बाद में रात में दोबारा भी उक्त व्यक्ति के आने पर उसे वीपी की शिकायत पर भर्ती किया गया था।
ग्राम धमना के पेट्रोल पंप संचालक आशुतोष गोस्वामी ने थाना बार पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पेट्रोल पंप का कर्मचारी ग्राम बरौदाडांग निवासी बृजलाल बीते 12 दिसंबर को दोपहर 12.50 बजे अपनी मोटर साइकिल से पेट्रोल पंप के चार लाख 20 हजार 210 रुपए लेकर कस्बा बार में स्थित बैंक में जमा करने गया था। कुछ दूर चलकर विंध्यवासिनी मंदिर व बस स्टैंड के बीच पहुंचकर हेराफेरी करके रुपये गायब कर दिए गए। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मुनीम बृजलाल के साथ लूट के मामले में जांच की गई, लेकिन कहीं भी मिर्ची पाउडर लगाए जाने जैसी बात सामने नहीं आई है, पूरा मामला संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे दिन शाम को पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अमानत में खयानत का प्रार्थना पत्र बृजलाल के खिलाफ दिया गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आनंद पांडेय, थानाध्यक्ष बार।
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी है।
डा.आशुतोष गोस्वामी, पेट्रोल पंप संचालक।