फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police Recruitment Entrance Exam: 438 teachers of council schools put on duty

पुलिस भती प्रवेश परीक्षा : परिषदीय विद्यालयों के 438 शिक्षक-शिक्षिकाओं की लगी ड्यूटी

Thu, 15 Feb 2024 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Entrance Exam: 438 teachers of council schools put on duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 438 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है।
17-18 फरवरी को पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में नौ, महरौनी में दो, जाखलौन, जखौरा और तालबेहट में एक-एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित की जानी है। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता सहित रिजर्व में अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। अब परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत परिषदीय, कंपोजिट विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत करीब 438 शिक्षक और शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य नामित किए गए कक्ष निरीक्षकों के साथ ड्यूटी करेंगे।

--------
पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 438 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। सभी शिक्षकों को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed