{"_id":"614a377d8ebc3eae394def63","slug":"police-line-inspection-prabhari-minister-lalitpur-news-jhs2048864104","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया पुलिस लाइन में निर्माणीन भवनों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया पुलिस लाइन में निर्माणीन भवनों का निरीक्षण
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
निर्माणधीन भवनो का निरीक्षण करते आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुलिस लाइन रिजर्व में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को देखा।
विज्ञापन
निरीक्षण में बताया कि प्रदेश पुलिस आवास निर्माण इकाई, कानपुर द्वारा पुलिस लाइन में 24 महिलाकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, 100 पुरुषकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य चतुर्थ तल स्ट्रक्चर तक एवं पंचम तल पर आरसीसी छत का कार्य पूर्ण है। इसके अलावा ट्राजिट हॉस्टल (जी2) का निर्माण प्रथम ब्लॉक स्ट्रक्चर तक पूर्ण एवं दूसरे ब्लॉक में पंचम तल स्ट्रक्चर पूर्ण है। इस कार्य के लिए 2463 लाख की प्रशासनिक एवं 1403.89 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि आवासों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। शासन द्वारा निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।