{"_id":"5a7f4b6d4f1c1b8e268b96ec","slug":"police-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर तैयार, 21 से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर तैयार, 21 से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
Jhansi
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
weakly off
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश 21 फरवरी से मिलने लगेगा। शहर के चार थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। इसके लिए सीओ सिटी की अगुवाई में एक चार्ट भी तैयार किया गया है। इसमें सभी पुलिसकर्मियों की लिस्ट भी तैयार कराई जा रही है। चारों थाने में शुरूआत के बाद मार्च तक सभी थानों में यह नियम होगा।
12 घंटे से ज्यादा की ड्यूटी और बेहिसाब प्रेशर पुलिस के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पुलिसकर्मियों की पर्सनल लाइफ पर गहरा असर पड़ता है। दो साल पहले तत्कालीन एसएसपी मनोज तिवारी ने साप्ताहिक अवकाश की परंपरा शुरू की थी, लेकिन उनके जाते ही मामला ठंडा पड़ गया था। इसके बाद पुन: एसएसपी जेके शुक्ल के निर्देश के बाद कोतवाली, नवाबाद, प्रेमनगर व थाना सदर बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों को 21 फरवरी से साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।
कोतवाली में एसओ से लेकर 80 कांस्टेबिल, सीपरी में 55, सदर में 28 और नवाबाद में 60 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया है कि मार्च तक जिले के सभी थानों में नियम लागू हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के भी रोस्टर तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ये होंगी शर्तें
- साप्ताहिक अवकाश शाम 5 बजे से अगले दिन 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
- अगर कोई पुलिसकर्मी किसी सप्ताह कैजुअल लीव लेता है तो साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा।
- अवकाश पूरा होते ही शाम 5 बजे संबंधित पुलिसकर्मी को थाने पर रिपोर्ट करना होगा।
फिट रहेंगे पुलिसकर्मी
साप्ताहिक अवकाश का मकसद स्टाफ को मानसिक रूप से फिट और काम में एक्टिव बनाए रखना है। साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिसकर्मी तनाव से पूरी तरह मुक्त रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश देने के लिए सभी का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
जेके शुक्ल
एसएसपी