फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police

आखिर हटाए गए शहर कोतवाल, अब मनोज मिश्रा बने प्रभारी निरीक्षक

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
police
ललितपुर। भाजपाइयों से लगातार विवाद का मामला प्रभारी मंत्री तक पहुंचने के बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल को हटाते हुए उनका स्थानांतरण थाना बार में कर दिया है। बीते 10 दिन पहले भाजपाइयों ने शहर कोतवाल पर भाजपा के नगर महामंत्री से अभद्रता करते हुए मारपीट के आरोप लगाए गए थे और कोतवाल के खिलाफ भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी और कोतवाल को हटाने के लिए एसपी ने मांग की थी। जिस पर एसपी ने पहले तो कोतवाल को तत्काल प्रभाव से हटाने की बात कहते हुए इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी, लेकिन बाद में कोतवाल को नहीं हटाने पर भाजपाईयों ने यह मामला रविवार को यहां आए प्रभारी मंत्री तक पहुंचा दिया, जिसके बाद एसपी ने शहर कोतवाल का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने सोमवार को सूची जारी करते हुए शहर कोतवाल विनोद मिश्रा को कोतवाली से हटाते हुए उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना बार के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक पूराकलां मनोज मिश्रा को शहर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया है। थानाध्यक्ष बालाबेहट अमर बहादुर सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा तालबेहट भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राहुल राठौर को प्रभारी चौकी कस्बा महरौनी एवं प्रभारी चौकी महरौनी सतीश कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed