{"_id":"627575e32a913649c81a740e","slug":"police-is-checking-the-mobile-location-of-the-accused-lalitpur-news-jhs220155645","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खंगाल रही आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस खंगाल रही आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन
विज्ञापन
ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से थाने के कमरे में दुष्कर्म करने के मामले में इंस्पेक्टर समेत सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। वहीं जांच टीमें साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद भोपाल में सामने आने वाले स्थानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।
पाली थाने के कमरे में आरोपी इंस्पेक्टर के किशोरी से दुष्कर्म करने से पहले चार युवक 22 अप्रैल को किशोरी को भोपाल ले गए थे। वहां उसे तीन दिन तक रखा गया था। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच टीमें इन सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर से भोपाल में उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। माना जा रहा कि लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस उन स्थानों पर पहले सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए प्रयास करेगी जिससे यह साबित हो जाए कि आरोपी किशोरी को कहां-कहां ले गए। इधर, जांच टीमों की शुक्रवार को जिले में कोई खास गतिविधि नजर नहीं आई। अधिकारी भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।
किशोरी को भी शिनाख्त के लिए ले जा सकती है पुलिस
सूत्रों के मुताबिक जांच टीम सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य मिलने के बाद किशोरी को भी उन ठिकानों पर शिनाख्त के लिए ले जा सकती है, जहां चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
जेल की बैरक पांच में रातभर करवटें बदलता रहा आरोपी इंस्पेक्टर
ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज की जेल की बैरक नंबर पांच में पहली रात करवटें बदलते गुजरी। शुक्रवार को उसकी सामान्य दिनचर्या रही। जेल सूत्रों के मुताबिक अदालत के आदेश पर आरोपी इंस्पेक्टर को जेल में बैरक नंबर पांच में सामान्य बंदियों के साथ रखा गया। बृहस्पतिवार रात को उसने कम खाना खाया और लेट गया। लेकिन सारी रात करवटें बदलते गुजरीं। सुबह जल्दी उठा और सामान्य बंदियों की तरह दिनचर्या रही। मगर सारे दिन शांत रहा। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अलग बैरक में रखा गया। जबकि षड्यंत्र की आरोपी मौसी को महिला बैरक में भेज दिया गया।