{"_id":"647257775938072f92021fa4","slug":"police-caught-a-vehicle-full-of-ten-cattle-taldehate-news-c-11-1-103710-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दस मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दस मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़ा
Sun, 28 May 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 28 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने चार दिन में जानवर ले जाते दूसरा वाहन पकड़ा
- चालक और दो अन्य समेत तीन पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से दस मवेशी ले जाते एक हल्के चार पहिया वाहन को जखौरा-तालबेहट मार्ग पर तरगुवा के पास पकड़ा। पुलिस ने चालक और दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले बुधवार को तेरई फाटक पुलिस ने भी अवैध रूप से जानवर ले जाते एक वाहन का पकड़ा था।
कोतवाली पुलिस को सूचना थी कि जखौरा से एक हल्का चार पहिया वाहन अवैध रूप से दस जानवरों को लेकर गोकशी के लिए झांसी की ओर जा रहा है। इस पर उपनिरीक्षक प्रवीन गिरी और प्रशांत राणा पूरे पुलिस बल संग राजमार्ग के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे, तभी पता चला कि एक हल्का वाहन तरगुवा पुल के नीचे खड़ा है जिसमें कुछ मवेशी लदी हैं। पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमें तीन आदमी व उसमें दस मवेशी एक दूसरे के ऊपर लदे थे।
पुलिस ने वाहन के दस्तावेज न दिखाने पर वाहन को सीज कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया और पशुओं को एक युवक के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक सुमित यादव निवासी ग्राम नया खेडा थाना बबीना, अकील निवासी बाहर ओरछा गेट झांसी एवं आरिफ कुरैशी निवासी बाहर ओरछा गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।