{"_id":"6320d8e4a3c8b4447f0f7584","slug":"police-became-chakarghini-on-the-information-of-kidnapping-of-young-man-and-girl-from-the-court-lalitpur-news-jhs228714196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kidnapping Cases: कचहरी परिसर से युवक-युवती के अपहरण की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidnapping Cases: कचहरी परिसर से युवक-युवती के अपहरण की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 14 Sep 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:54 AM IST
सार
थाना महरौनी के गांव भड़रऊ निवासी कैलाश तिवारी हीरालाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मुकेश तिवारी और एक युवती उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा क्रिमिनल रिट याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में 12 सितंबर को सीजेएम न्यायालय में बयान देने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी परिसर में बीते रोज सोमवार को न्यायालय में बयान देने पहुंचे युवक-युवती के अपहरण की सूचना पर कोतवाली पुलिस दिन भर चकरघिन्नी बनी रही। देर रात को दोनों को मध्य प्रदेश सीमा से बरामद कर राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर छह नामजद एवं छह अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना महरौनी के गांव भड़रऊ निवासी कैलाश तिवारी हीरालाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मुकेश तिवारी और एक युवती उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा क्रिमिनल रिट याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में 12 सितंबर को सीजेएम न्यायालय में बयान देने आए थे। तभी कचहरी परिसर से उसके ही गांव के ओमप्रकाश, रमेश, नीलू, अभिषेक, मनीष व रामनरेश एवं पांच छह अज्ञात लोग उसके बेटे मुकेश और युवती को कहीं ले गए हैं।
आशंका है कि दोनों के साथ कोई घटना घटित हो सकती है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने युवक और युवती की तलाश में जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी और देर रात तक सीओ सिटी समेत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी लगातार खोजबीन के लिए मध्य प्रदेश की सीमाओं पर तलाश के लिए पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने देर रात को युवक को मध्य प्रदेश की सीमा से बरामद कर लिया। साथ ही युवती का भी पता लगा लिया और दोनों के कोतवाली में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
युवक के खिलाफ तीन सितंबर को युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बीते रोज जब युवक न्यायालय पहुंचा था तो वहां से कहीं चला गया और उसके परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर युवक के अपहरण करने का आरोप लगाया था, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब युवक को मध्य प्रदेश सीमा से बरामद कर लिया है। दोनों युवक व युवती से बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। युवती को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उसके बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली