फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police as Friends: Female students visited the Women's Police Station and learned about police functioning.

दोस्त पुलिस : महिला थाना पहुंची छात्राएं, समझा पुलिस के काम करने का तरीका

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police as Friends: Female students visited the Women's Police Station and learned about police functioning.
ललितपुर। छात्राओं का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने और उनके काम करने के तरीके को समझने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एवीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने यहां एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, हवालात, सीसीटीएनएस, मालखाना को देखा और पुलिस के काम करने के तरीके को समझा।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष अनीता कुमारी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रयोग और अनजान लोगों से दोस्ती करने में सावधानी बरतने की हिदायत दी। आगे कहा कि, पुलिस आपकी दोस्त है, इससे डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या में होने पर इसे दोस्त की तरह याद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी घटना की शिकायत मिलने पर जांच की जाती है और गंभीर मामलों में तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाती है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि महिला, बालिका या छात्रा के शिकायत करने पर उसकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। किसी भी प्रकार की धमकी या डर की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए। आमलोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को अपना सरकारी सीयूजी नंबर भी नोट कराया। साथ ही, महिला थानाध्यक्ष ने स्कूल, कोचिंग या अन्य जगह पर जाने पर किसी युवक या व्यक्ति के द्वारा उनका पीछा करने या कोई हरकत करने की शिकायत तत्काल करने की बात कही। इसके बाद छात्राओं ने थाने में अपराध रजिस्टर और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया को जाना। सीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मालखाना को देखा और इनके बारे में जानकारी हासिल की। कुछ छात्राओं ने प्रश्न पूछे, जिनके जवाब महिला थानाध्यक्ष ने दिए। इसके साथ महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टाकिंग, एपीके फाइल, साइबर ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एवीएम के शिक्षक राम शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, पूनम विश्वकर्मा सहित महिला थाना में तैनात स्टाफ मौजूद रहा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed