फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police arrested the mother-in-law, father-in-law and husband

Lalitpur News: पुलिस ने सास-ससुर और पति को किया गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the mother-in-law, father-in-law and husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विवाहिता की मौत पर दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी रूबी (22) रविवार को अपने ससुराल में साड़ी के फंदे से लटकी मिली थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मायके ग्राम गैदाेरा वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतका के पिता अनंतराम पांडेय की तहरीर पर पति दीपक दुबे, ससुर ज्वाला, सास कुसुम, जेठ हृदेश, आशीष, पियूष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने पति, ससुर और सास को घर से गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शेष वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगी हुई है।
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed