फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police are scanning CCTV footage to find the thieves; thefts took place at a temple and a mill.

Lalitpur News: चोरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, मंदिर और चक्की में हुई थी चोरी

Fri, 28 Nov 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage to find the thieves; thefts took place at a temple and a mill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर के ग्राम रजवारा में आटा चक्की व्यापारी की दुकान और कस्बा जखौरा स्थित शारदा माता मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की बात कही है।

कस्बा जखौरा में स्थित शारदा माता मंदिर में 24 नवंबर की रात को चोरों ने दानपेटी को तोड़कर नकदी चोरी किया था। अलमारी का भी ताला तोड़ा था लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। मंदिर के प्रबंधक राजकुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, दूसरी घटना 25 नवंबर की रात को कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रजवारा में हुई थी। जहां आटा चक्की संचालक राहुल की दुकान की दीवार में चोरों ने सेंध लगाई थी। चोरों ने अंदर घुसकर दुकान में रखे गुल्लक से 12000 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान संचालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। चोरी की घटनाएं होने के बाद थाना जखौरा और कोतवाली सदर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए संदिग्धों को चिह्नित करने में जुटी रही। वहीं, गांव के लोगों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के मुताबिक घटना को लेकर जांच की जा रही है। संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed