{"_id":"607b40b28ebc3e24697beea5","slug":"pole-without-feare-dm-lalitpur-news-jhs193366362","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर करें मतदान, किसी प्रलोभन में न आएं: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर करें मतदान, किसी प्रलोभन में न आएं: एसपी
विज्ञापन
ग्राम मिर्चवारा में मतदेय स्थल पर निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्चवारा के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्चवारा पहुंचे, यहां सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जानी। निर्देश दिए कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखें। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए, ग्राम में लोगों को अधिक संख्या में एकत्र न होने दें। किसी भी दशा में शराब का सेवन न करें। यदि कोई शराब बांटे तो उसकी सूचना 7839862918 पर दें। कोरोना महामारी से सतर्क रहें, अधिक संख्या में एक जगह पर एकत्र न हों, मास्क पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
बिना मास्क घूमने वालों पर चला पुलिस का डंडा
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीओ सिटी इमरान अहमद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला समेत सभी चौकी प्रभारियों ने बाजारों व सड़कों पर घूमकर बिना मास्क लगाए घूमने वालों को समझाया और मौके पर ही चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक के अमले ने शनिवार को घंटाघर, कटरा बाजार, सुभाष मार्केट, लोहा पीतल बाजार, सावरकर चौक, तुवन चौराहा समेत जगह-जगह घूम घूमकर बिना मास्क लगाए लोगों से मास्क लगाने की अपील की और मौके पर चालान काटे गए। पुलिस प्रशासन द्वारा 65 लोगों के बिना मास्क के घूमने पर चालान काटे गए और उनसे 6500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहनों की चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने 25 वाहनों के चालान काटकर उनसे साढ़े बारह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
मतदान दिवस पर विद्यालयों में कार्मिकों को मिलेगा भोजन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान दिवस पर मतदान कार्मिकों को भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएसए को लिखे पत्र में कहा कि जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर नियुक्त मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षा कार्मिकों के लिए उनकी मांग अनुसार विद्यालय के रसोइयों द्वारा स्वच्छता से खान-पान की व्यवस्था की जाए। इसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा है।