{"_id":"5ef61c418ebc3e433c6133f2","slug":"pm-promote-cm-works-lalitpur-news-jhs1700242127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने सीएम के काम की तारीफ की, गिनाई योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने सीएम के काम की तारीफ की, गिनाई योजनाएं
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुनते अधिकारी व अन्य
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 06 जनपदों जिनमें सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, लखनऊ एवं जालौन में टू-वे वीडियो लिंक स्थापित कर श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ललितपुर के लोगों को संवाद करने का अवसर नहीं मिल सका।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर एवं टीवी के माध्यम से कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों के लिए चलायी जा रहीं विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही प्रवासियों को अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में लाने एवं उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराए जाने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
टू-वे वीडियो लिंक संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में यूपी सरकार ने अन्य प्रदेशों में मुश्किलों में फंसे व्यक्तियों को सैकड़ों श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से वापस बुलाया। अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों से संक्रमण फैलने का खतरा और भी अधिक था, लेकिन उत्तर प्रदेश ने जिस तरह स्थिति को संवेदनशीलता के साथ संभाला, उसने राज्य को एक बड़े संकट से बाहर निकाल लिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यूपी ने बहुत तेजी से गरीबों और गांव लौटे सभी साथियों तक मुफ्त राशन पहुंचाया।
इस दौरान यूपी में गरीबों को 42 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न/ अनाज बांटा गया। जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, उनके लिए यूपी सरकार ने सरकारी राशन की दुकान के दरवाजे खोल दिये। प्रदेश की सवा तीन करोड़ गरीब महिलाओं जनधन खाते लगभग 5 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए। आत्मनिर्भर अभियान का बहुत बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को होगा, किसानों के हित में, छोटे व्यापारियों के हित में दशकों से तीन बड़े सुधारों की मांग निरंतर हो रही है। तीन कानून केन्द्र सरकार लेकर आई है।
पहला कानून - किसानों को मंडी के बाहर भी उपज बेंचने का अधिकार मिल गया है, यानी हमारा किसान जहां बेहतर दाम मिलेगा, वहीं पर किसान अपना सामान बेचेगा।
दूसरा - अब किसान अगर चाहे तो बुआई के समय ही अपनी फसल का दाम तय कर सकता है। अब आलू की फसल पैदा करने वाला किसान चिप्स बनाने वाले उद्योग के साथ, आम लगाने वाला किसान मैंगों जूस बनाने वाले के साथ, टमाटर की खेती वाला किसान टमाटर का शॉस बनाने वाले के साथ बुआई के समय ही समझौता कर सकता है। पशुपालकों के लिए अनेक नये कदम उठाए जा रहे हैं। पशु पालकों और डेयरी सेक्टरों के लिए पंद्रह हजार करोड़ रुपये का एक विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया गया है। इससे करीब एक करोड़ और नये किसानों को, पशुपालकों को डेयरी सेक्टरों से जोड़ा जाएगा। डेयरी से जुड़ी नयी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। आने वाले समय में इससे गांवों में लगभग 35 लाख नये रोजगार तैयार होंगे।
केंद्र सरकार ने यूपी में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया है। इससे पूर्वांचल में हवाई कनेक्टिविटी और सशक्त होगी। साथ ही देश - विदेश में भगवान बुद्ध पर आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु अब आसानी से उत्तर प्रदेश आ सकेंगे। इससे भी स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक कुमार सक्सेना एवं जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

गांव में लैपटॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुनते किसान- फोटो : LALITPUR