फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   plika need 20 croros for development

पालिका अध्यक्ष ने मांगे बीस करोड़

Thu, 30 Jun 2016 01:54 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 30 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
plika need 20 croros for development
नगर पालिका ललितपुर - फोटो : demo pic
ललितपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां के नगर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उनसे 20 करोड़ रुपये शहर के विकास के लिए मांगे हैं। इस पर नगर विकास मंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नगर विकास मंत्री मो. आजम खां को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय जनगणना- 2011 के अनुसार नगर की आबादी 1.33 लाख व क्षेत्रफल 17.53 किमी है। वर्ष 2015-16 से संविदा कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी होने के कारण विभाग पर प्रति माह 40 लाख रुपये से अधिक का खर्च बढ़ गया है। वर्ष 2014-15 में शासन से 21.68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें वेतन व पेंशन व्यय 6.78 करोड़ रुपये व विकास पर खर्च 14.90 करोड़ रुपये हुए थे। लेकिन, वर्ष 2015-16 में वार्षिक बजट घटकर 15.48 करोड़ रुपये मिला और वेतन व पेंशन व्यय में करीब दो गुना बढ़कर 10 करोड़ रुपये खर्च हुआ। बजट में कमी व व्यय में बढ़ोत्तरी से पालिका को नुकसान हुआ है। नगर क्षेत्र की सीमा विस्तार का मामला शासन में विचाराधीन है। उन्होंने वित्तीय समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन



शासन को भेजे प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएं
पालिका अध्यक्ष ने अन्य ज्ञापनों में नगर विकास के लिए शासन को भेजे प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने की मांग की। इसमें नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के तहत करीब एक करोड़ रुपए, मुहल्ला खिरकापुरा व इलाइट श्मशान घाट में पोखर निर्माण, सुम्मेरा तालाब की साफ-सफाई व घाटों का विस्तार और जीर्णोद्धार के लिए 2.50 करोड़ रुपए, नेहरू नगर, सुरईघाट, इलाइट व गांधीनगर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.26 करोड़ रुपये, नया सेवरा नगर विकास योजना के तहत 6.46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, नगरीय जल निकासी योजना के तहत 1.38 करोड़ रुपये से नाला निर्माण का प्रस्ताव और नगरीय सड़क सुधार योजना के तहत 4.84 रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य के प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने व धन आवंटन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed