{"_id":"67fab4696122bbd7d70a0a54","slug":"playing-with-the-safety-of-matatila-dam-and-power-generation-center-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-133282-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माताटीला बांध और विद्युत उत्पादन केंद्र की सुरक्षा से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माताटीला बांध और विद्युत उत्पादन केंद्र की सुरक्षा से खिलवाड़
विज्ञापन
तालबेहट। मध्य प्रदेश में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों की लचरता कभी भी माताटीला बांध और जल विद्युत उत्पादन गृह के लिए खतरा साबित हो सकती है। पुलिस चौकी पर रात में कोई कर्मचारी मौजूद न रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक चौकी पर मौजूद युवक से चौकी में रहने वाले अन्य लड़कों पर लूटपाट का आरोप लगा रहे हैं। जिसमें शुक्रवार को चोरी होने एवं दो दिन पूर्व चोरी होने की बात कहता नजर आ रहा है।
बताते चलें कि बेतवा नदी पर बना माताटीला बांध उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। इसकी सुरक्षा के लिए बांध के दोनों किनारों पर दोनों प्रदेशों की पुलिस चौकी बनी है। जिस पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। रात में दोनों ओर से वाहनों की निकासी होती है। दो दिन पहले कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिगारी की एक महिला के साथ मध्यप्रदेश की सीमा में लूट का प्रयास किया गया था। शुक्रवार को थाना गांव निवासी एक युवक से भी जब कुछ लोगों ने लूट का प्रयास किया तो उसने भागकर फोन पर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद थाना गांव से रात में करीब 40 युवक बाइक से मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि पूरी चौकी पर कोई भी पुलिस का जवान तैनात नहीं है। एक बाहरी युवक मौके पर मिला। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस कर्मी अपने उत्तरदायित्वों के प्रति इतने लापरवाह होंगे तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने वायरल वीडियो की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पूरा मामला मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र का है। इस कारण मैं कुछ नहीं बता सकता हूं।- अभय नारायण राय सीओ तालबेहट।
पुलिस चौकी खाली नहीं थी बल्कि वारदात की जानकारी के बाद चौकी प्रभारी को आरोपियों की तलाश में भेजा था। सीमावर्ती उप्र के इलाके से आए युवाओं ने खाना बनाने वाले युवक से अभद्रता की है। -प्रशांत शर्मा, एसडीओपी पिछोर मध्य प्रदेश