{"_id":"6a53fa2089e5f54c780dbb66","slug":"players-from-nine-districts-to-showcase-their-skills-in-badminton-and-table-tennis-competition-begins-today-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159510-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैडमिंटन और टेबिल टेनिस में नौ जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, प्रतियोगिता आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैडमिंटन और टेबिल टेनिस में नौ जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, प्रतियोगिता आज से शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 29वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन/टेबिल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार से पुलिस लाइन में शुरू होगी और 15 जुलाई तक चलेगी। इसमें कानपुर जोन के नौ जनपदाें के पुलिसकर्मी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस कर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं समय-समय पर कराई जाती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के कानपुर जोन की 29वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार से पुलिस लाइन शुरू होगी। यहप्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में ललितपुर, झांसी, जालौन, औरया, फतेहगढ़, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक करेंगे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। इसको लेकर पुलिस लाइन में अंतर जनपदीय बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।