फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipes left without taps...water getting wasted in drains

Lalitpur News: बगैर टोंटी लगाए छोड़ दिए पाइप...नालियों में बर्बाद हो रहा पानी

Fri, 03 May 2024 03:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pipes left without taps...water getting wasted in drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुनखिरिया (ललितपुर)। मड़ावरा तहसील के अर्जुनखिरिया सहित आसपास के गांवों में हर घर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से राहगीर परेशान हैं। घर के सामने लाइन से एक प्लास्टिक का पाइप लगाकर पानी चालू कर दिया गया, लेकिन टोंटी न लगी होने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है।

कहीं सीसी सड़क तो कहीं पेवरब्रिक्स उखड़ी पड़ी है। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की मरम्मत न कराए जाने से जगह जगह गड्ढों में जलभराव होने से दुर्गंध के साथ मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य चौराहे पर एक महीने पहले जेसीबी से काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसको अभी तक नहीं भरा गया। यहां वाहनों एवं राहगीरों का आना जाना रहता है और गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एडीएम नमामि गंगे से गड्ढे भरवाने, सड़क की मरम्मत और नलों में टोंटियां लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed