फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pipeline leakage, water supply interrupted

पाइपलाइन में लीकेज से दो दिन से पारा गांव में जलापूर्ति बाधित

Sun, 26 Apr 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
pipeline leakage, water supply interrupted
ग्राम पारा में पानी भरने के लिए लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या किसी से छिपी नहीं है। ग्रामीणों को पानी की सुविधा मुहैैया कराने के लिए कई योजनाएं बनाई गई। तालबहेट ब्लाक के ग्राम पारा में पाइपलाइन बिछाने के बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को धूप में पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक जखौरा व तालबेहट के 14 गांवों में ग्रामीणों को पेयजल सुविधा कराने के लिए ग्राम समूह पेयजल योजना पर 68 करोड़ रुपये की राशि से पाइपलाइन बिछाई गई। इसी योजना से ग्राम बिजरौठा के एक हजार की आबादी वाले मजरा पारा में भी पाइपलाइन बिछाई गई। ग्रामीणों ने नल के कनेक्शन लिए हैं। लेकिन, गांव के बाहर कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण सारा पानी बर्बाद हो जाता है और नलों में नाममात्र ही आ पाता है। पेयजल के लिए लोग लाइन में लगकर घंटों समय बर्बाद करते हैं। लेकिन बीते दो दिनों से उसकी भी आपूर्ति बंद हो गई, ऐसे में लोगों के सामने गंभीर संकट आ गया है। गांव में लगे हैंडपंपों ने भी पानी देना छोड़ दिया है। वहीं, कुछ ग्रामीणों को पेयजल जुटाने के लिए घरों से काफी दूर तक जाना पड़ता है। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने कुएं पर इंजन चलाकर पानी जुटाया। जहां पर पानी के लिए लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में गांव में बिछाई गई पाइपलाइन शोपीस साबित हो रही है। लोगों केे नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारी लगातार अनदेेखा कर रहे हैं। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव में पानी की सुविधा के लिए पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन सुचारु रुप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। - मूलचंद्र
---------
गांव में डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज हो रही है। इससे नलों में कम पानी आ रहा है। - नेपाल सिंह
पानी की सप्लाई नियमित कराई जाए और इसका समय तय किया जाए, जिससे सभी को पानी मिल सके। - कमलेश
बीते दो दिन से नलों में पानी नहीं आया है। इससे लोगों को पानी जुटाने के लिए धूप में जाना पड़ रहा है। - कुंवरराज यादव
ग्राम पारा में पाइप लाइन में लीकेज होने व आपूर्ति बाधित होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर आपूर्ति सुचारु रुप से कराई जाएगी।
- प्रवीण कुट्टी, परियोजना प्रबंधक, जल निगम निर्माण इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed