{"_id":"65f373c6a5e8014ee10d1ca4","slug":"pipeline-dug-up-road-not-repaired-yet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111821-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन को खोद डाली सड़क, अब तक नहीं कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन को खोद डाली सड़क, अब तक नहीं कराई मरम्मत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव (ललितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गंगचारी में हर घर जल नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए खोदी गई सड़क राहगीरों के लिए समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद अब तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे मार्ग में वाहन ही नहीं पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्राम गंगचारी में केवल नाली को मिट्टी मात्र डालकर बंद कर दिया गया। अब यह मिट्टी धंस गई है। वहीं ब्रिक्स न बिछाए जाने से अब मार्ग में चलना तक मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर गंदा पानी भी सड़क की नाली में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को चलना तक मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि बाइकें तक फिसलकर गिर रहीं हैं। कई लोग व बच्चे इसमें गिरकर चुटहिल तक हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद लगभग एक वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।- राजेंद्र सिंह
सड़क खराब होने से आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। रात में कई लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। सड़क को ठीक किया जाए।
- दीपक राजा
मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।-राजेश श्रीवास्तव, एडीएम, नमामि गंगे