{"_id":"61882fa58f141a36b96d8b22","slug":"pipe-touch-the-wire-young-man-died-lalitpur-news-jhs2082938167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप का पाइप हाईवोल्टेज करंट में छूने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप का पाइप हाईवोल्टेज करंट में छूने से युवक की मौत
विज्ञापन

मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना मड़ावरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल में ईसाई मिशनरी स्कूल के पास स्थित पथरया बस्ती का सार्वजनिक हैंडपंप कुछ दिनों से खराब पड़ा था। रविवार को ग्राम पंचायत हैंडपंप मरम्मत करा रही थी, तब हैंडपंप मैकेनिक कुछ औजार उठाने अपने घर गया था। इसी दौरान गांव की बस्ती में ही रहने वाले इमरत (27) पुत्र कमल रैकवार ने पाइप की रॉड ऊपर खींच दी। इमरत ने ध्यान नहीं दिया और हैंडपंप की रॉड ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट को विद्युत लाइन के तारों से टकरा गई। बिजली के तारों से रॉड टकराते ही हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से इमरत की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि वह किसान था और उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।