{"_id":"58dd5e224f1c1bc30463e58c","slug":"pilgrim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सदन के दर पर जुटेंगे लाखों जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा सदन के दर पर जुटेंगे लाखों जायरीन
lalitpur
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
festival
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा सदनशाह की दरगाह पर शुक्रवार से पांच दिवसीय उर्स शुरू होगा। बाबा के लाखों भक्त यहां आकर उनकी दरगाह पर चादर चढ़ाकर माथा टेकेंगे। बाबा की शान में शायर और कव्वाल अपने नग्मे सुनाएंगे। यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले आदि सज गए हैं। वहीं, कई दुकानें भी लगी हैं।
उर्स की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बिजली की अद्भुत छटा लोगोें को आकर्षित कर रही है। उर्स कमेटी के सदस्यों ने मेला परिसर का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कोई भी कमी न रह जाए, इसकी पूरी कोशिश की गई है। शुक्रवार को होने वाले मुशायरे में डॉ. राहत इन्दौरी, जौहर कानपुरी, डॉ. माजिद देवबंदी, शकील जमाली रुड़की, कमल वर्मा एसपी गाजीपुर, वाहिद अंसारी मालेगांव, अनवर अमान आगरा, नदीम फारुख, मंजर मुंबई, अय्युब गाजी श्योपुर, नासिर जौनपुरी, अशोक शाहिल मुजफ्फरनगर, असरार चन्देरबी, शकील कुरैशी झांसी प्रमुख रहेंगे।
इसके अलावा एक अप्रैल को कव्वाल गुलाम वारिस, गुलाम साबिर निजामी ब्रदर्स दिल्ली, दो अप्रैल को जुनेद सुल्तानी मुंबई, सलीम जावेद बंग्लुरू व तीन अप्रैल को अनवर जानी मुंबई उर्स में शामिल होकर बाबा का गुणगान करेंगे। चार अप्रैल को इत्जिमाई शादियों का आयोजन किया जाएगा। उर्स में जनपद के अलावा आसपास जनपदों के जोड़ों का निकाह होगा। शुक्रवार को होने वाले कौमी एकता मुशायरे में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार होेंगे।
विज्ञापन
कप्तान ने परखीं व्यवस्थाएं
पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को सदनशाह ग्राउंड का निरीक्षण कर उर्स व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला प्रभारी मसीद खान को शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए निर्देश जारी किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद के साथ ही अन्य जनपदों की पुलिस फोर्स भी उर्स में तैनात रहेगी। उर्स मैदान में अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी।