फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pikar ludhak jate hen, jan ki parwah nhi

पीकर लुढ़क जाते हैं, जान की परवाह नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
pikar ludhak jate hen, jan ki parwah nhi
ब्लाक बार के ग्राम देवरान में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। कच्ची शराब का ही असर है कि पीने वाले जहां मर्जी वहां लुढ़क जाते हैं। नशा के कारण पीने वालों को अपनी जिंदगी की परवाह नहीं रहती। पुुलिस व प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है, लेकिन लगता है कि शायद उनकी नजर यहां तक नहीं पहुंच पा रही है। क्षेत्र में कई जगह कच्ची शराब बेची जा रही है। अवैध शराब की दलदल में नई पीढ़ी फंसती चली जा रही है। शाम होते ही गांव के रास्तों में शराबी घूमते नजर आने लगते हैं। शराबियों और शराब बिक्री करने वाले कारोबारियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि आए दिन यहां पर झगड़े होते हैं। गाली- गलौज होती रहती है। रात के अंधेरे में शराबी गलियों में घूमते हैं। न तो इन्हें पुलिस का खौफ है और न प्रशासन का डर है। ग्रामीणों ने कच्ची शराब बेचने व रात में गलियों में घूमने वाले शराबियों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। गांव के राजेश पुरोहित, हल्के राजा, रूपसिंह चंदेल, महिपाल यादव, जयनारायण पुरोहित, मोहन सिंह बुंदेला, पप्पू चंदेल आदि ने अवैध कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed