फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Photo posted on social media to defame married woman

Lalitpur News: विवाहिता को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर डाली फोटो

Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Photo posted on social media to defame married woman
ललितपुर। विवाहिता को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर फोटो डालने और पति के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2024 को हुई थी। वह अपनी ससुराल में रह रही है। उसकी शादी के बाद से एक व्यक्ति सुमित पुत्र सुरेश अहिरवार निवासी ग्राम बंगरिया थाना पाली ने उसके पति के मोबाइल नंबर पर फोन किया और पत्नी से बात कराने के लिए कहा। पति ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। इस कारण उसके व उसके पति के बीच अकारण वाद-विवाद होने लगा। 31 मई की रात आरोपी ने उसके पति को फोन कर अश्लील बातचीत की। उससे बात न कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। ठीक न होने की बात कही। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से इंस्ट्राग्राम आईडी पर फोटो अपलोड कर दी। अभी भी आरोपी उसके पति को तरह-तरह की धमकी दे रहा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed