फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PET held under strict monitoring, 2848 candidates left the exam

कड़ी निगरानी में हुई पीईटी परीक्षा, 2890 परीक्षार्थियों ने छोड़ी

Sat, 15 Oct 2022 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
PET held under strict monitoring, 2848 candidates left the exam
ललितपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जनपद में सकुशल संपन्न हुई। पीईटी दो पालियों में दस केंद्रों पर हुई है। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में 20 हजार 160 परीक्षार्थी शामिल होने थे। प्रथम पाली में 5040 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3621 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 5040 परीक्षार्थियों में 3611 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन दोनों पालियों में 2848 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जनपद में दस केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा सकुशल तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी करते रहे। शनिवार की सुबह से ही परीक्षार्थी अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। इसके बाद तय समयानुसार परीक्षा शुरू हुई। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात था।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा जनपद में शनिवार सहित रविवार को भी आयोजित की जाएगी। दो पालियों में हुई परीक्षा की प्रथम पाली में 5040 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 3621 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1419 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। इस प्रकार से प्रथम पाली में 72 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए और 28 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दोपहर को शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 5040 परीक्षार्थी शामिल होने होना था। जिसमें से 3611 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 1429 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में परीक्षा में करीब 72 फीसदी परीक्षार्थी शामिल रहे और 28 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से शनिवार को हुई परीक्षा में 10080 परीक्षार्थी के सापेक्ष 7232 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, 2848 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
शनिवार को प्रथम पाली में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी परीक्षा केंद्र नेहरू महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परीक्षा कक्ष में पहुंचकर सुरक्षा व सहित अन्य चीजों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पीईटी परीक्षा देने आए गैर जनपदों के परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इसके इंतजाम किए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्ण होने के बाद परीक्षार्थियों के घर लौटने को लेकर बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। बसों से जाने वाले परीक्षार्थियों को पुलिस स्वयं बसों में सवार करवा रही थी। जिससे कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके।
दूसरी पाली के परीक्षार्थियों ने सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर डाला डेरा
गैर जनपद से परीक्षा देने आए ऐसे परीक्षार्थी जिनकी परीक्षा दूसरी पाली में थी वह सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। यहां वह सड़क किनारे ही चादर या अन्य कोई कपड़ा बिछाकर पढ़ाई करते देखे गए।

दो पालियों में दस परीक्षा केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।
गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed