फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person died by poison

कीटनाशक खाने से युवक की मौत

Thu, 01 Oct 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
person died by poison
medical - फोटो : medical
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा में एक युवक की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बानपुर के ग्राम तेरा निवासी श्यामु (30) पुत्र प्रहलाद सिंह मंगलवार की देर शाम तक गावं में अपने साथियों के साथ बैठा रहा। रात में करीब आठ बजे वह घर लौटकर आया और परिजनों से अपनी तबियत खराब होने की बात कही और अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके मुंह से झाग आ रहा था। चिकित्सकों ने संभावित विषाक्त को सेवन करने की आशंका जताते हुए उसका मेमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मृतक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। जबकि मृतक जमीन जायदाद से संपन्न था और उसकी ऐसी कोई परेशानी भी नहीं थी, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ जाए। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed