फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person beaten, dispute online satta

खूब चले पत्थर, मारपीट, युवक को दौड़ा-दौड़ा पीटा

Sat, 28 Aug 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
person beaten, dispute online satta
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट चुंगी तिराहा पर बृहस्पतिवार की रात हमलावरों ने एक युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और जमकर पथराव किया। घटना के पीछे जुआ खेलने खिलाने का विवाद बताया जा रहा है। करीब आधा घंटे तक हुए हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर भाग गए। इस घटना में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां परिजनों के कहने पर डॉक्टर ने उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया। जिले में सट्टा जुआ का खेल जमकर चल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों ही एसओजी व सीआईडब्ल्यू की टीम ने ऑनलाइन सट्टा का खुलासा किया था और इसमें तीन आरोपियों को पकड़ा था, जो बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिए गए थे। वहीं, ग्राम सेवनी में हवाई पट्टी के पास से भी छह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, इससे पहले भी हर माह दो से तीन या कई बार इससे अधिक जुआ के मामलों में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के शिकंजा कसने के बाद भी जुआ व सट्टा पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बताते हैं कि जुआ खेलने और खिलाने को लेकर बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन के पास करीब पच्चीस युवकों ने एक युवक को लाठियों व लात घूसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। जब युवक भागते हुए सड़क पर चुंगी तिराहा के पास पहुंचा तो वहां भी दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पत्थर भी बरसाए। पिटने वाला युवक किसी प्रकार उनके चंगुल से छूट पाता कि आगे खड़े युवक उसे फिर से पकड़ लेते और मारपीट कर देते। करीब आधे घंटे तक यह उपद्रव चलता रहा। इसके बाद वहां से निकल रहे एक अन्य युवक के पैर में उपद्रवियों ने खंडा (बड़ा पत्थर) पटक दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। यह बवाल होता देख वहां से निकल रहे राहगीर भी खुद को बचाने के लिए दूर भागते नजर आए। जानकारी मिलने पर मौके पर जा रही कोतवाली पुलिस की गाड़ियों का सायरन सुनकर उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल हुए राहगीर को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसके परिजन बेहतर उपचार के लिए भोपाल ले गए। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है और उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

---------
मामले में जांच की जा रही है। इसमें एक युवक घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जुआ पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य फोकस रहेगा, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed