{"_id":"5fdfa8418ebc3e415473d44d","slug":"people-trouble-because-of-bsnl-signal-lalitpur-news-jhs1840031147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के सिग्नल उपभोक्ताओं को दे रहे दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के सिग्नल उपभोक्ताओं को दे रहे दगा
विज्ञापन
mobile locator.jpeg
- फोटो : mobile locator.jpeg
कारीटोरन / ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन व आसपास के छह गांवों में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सिग्नल नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को मोबाइल फोन पर बातचीत करने में असुविधा हो रही है। लेकिन, नेटवर्क दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
नेटवर्क सुचारु रहे, इसके लिए ग्राम कारीटोरन में बीएसएनएल का टॉवर लगाया गया है। लेकिन, इसके सिग्नल आए दिन गायब हो जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है। ग्राम कारीटोरन, इमलिया, पाचौनी, धोबनखेरी, बरखिरिया और खजरा में नेटवर्क की समस्या है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोबाइल टॉवर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसे चलाने में भी कंजूसी की जाती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
-----
मोबाइल टॉवर से आए दिन नेटवर्क गायब हो जाता है। अगर कभी किसी को बात करनी हो तो उसे छत पर जाना पड़ता है।
- प्रदीप दुबे
------
बीएसएनएल का टॉवर आए दिन ठप हो जाता है। इसे लगे हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसकी व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई हैं। इससे नेटवर्क आते-जाते रहते हैं।
-आनंद गोस्वामी
----------
नेटवर्क नहीं आने से छह गांवों की सेवाएं बाधित बनी रहती हैं। नेटवर्क की वजह से न तो ठीक से बात हो पाती है और न ही इंटरनेट का उपयोग कर पाते हैं।
- ईश्वर दास
-----
मोबाइल टॉवर में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया जनरेटर अक्सर खराब रहता है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दिनों दिन बढ़ने लगी है। पहले छत पर जाने से बात हो जाती थी, अब सिग्नल आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
- मनीराम