फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are not go to home outside, all market will be closed

आमजन घर से बाहर न निकले, बाजार रहेंगे बंद

Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
People are not go to home outside, all market will be closed
ललितपुर। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए आज 22 मार्च को जिले के सभी बाजार बंद रहेंगे। व्यापारियों ने आम जनमानस से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर व्यापारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ललितपुर के बाजार, महरौनी, तालबेहट ,पाली, जाखलौन, मड़ावरा, बांसी, बानपुर, जखौरा आदि सभी बाजार, गल्ला मंडियां, उद्योग एवं ट्रांसपोर्ट बंद रखेंगे। कहा की कोरोना से देश को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। कहा कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सभी अपने घरों में रहें, शाम को घर के दरवाजे, खिड़कियों और बालकनी में खड़े होकर ताली, थाली, शंख, मृदंग, घंटा, घड़ियाल एवं अन्य वाद्ययंत्रों को बजाकर जनता कर्फ्यू में सहयोग देने वाले डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, व्यापारी, मीडिया कर्मी एवं आम जनता का उत्साहवर्धन करेंगे। इस मौके पर मनीष सडैया, अभिषेक अनोरा, सिद्धेश्वर जमोरिया, अजय सोनी, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया, जितेंद्र सोनी, राहुल गुप्ता, अनिल चौधरी, विशाल सराफ, संजय जैन रिंकू, सुमत कछालिया, सुनील सैनी, अजित खजुरिया, बॉबी राजा, प्रदीप त्रिपाठी, अजय ड्योडिया, रामकिशोर सिंह तोमर, राजू सिंधी, सुधांशु शेखर आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस और महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed