फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are not go to his house from three days

तीन दिन तक घरों से न निकलें

Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
People are not go to his house from three days
शहर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करके लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत किया। उनसे अपील की है कि तीन दिन तक अपने घर पर ही रहें, बाहर ना निकलें। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन दिन तक विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। जिस तरह जनपद वासियों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया, उसी प्रकार अगले तीन दिन भी अपने घरों में रहकर शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अपनी सहभागिता दिखाएं। कोरोना वायरस को ब्रेक करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लोग घरों पर रहें। सुबह एवं शाम को घूमने वाले लोग कुछ दिनों तक मॉर्निंग व इवनिंग वॉक बंद रखें, चाय और पान की दुकानों पर इकट्ठे ना हों, ऐसी दुकानें बंद रहेंगी। दैनिक उपयोग की अनिवार्य वस्तुओं की दुकानें संचालित रहेंगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी। किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होगी, इसलिए पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एकत्रित ना हों, यदि स्थिति अनिवार्य है तो एक ही व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन की इस मुहिम में अपना सहयोग दें। साथ ही जानकारी दी गई थी जनपदस्तर पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 05176- 272335 है। इस नंबर पर ऐसे किसी भी व्यक्ति जिसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हों, उसकी जानकारी दे सकते हैं या कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed