फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are busy preparing for Chhath Puja, trains are crowded.

Lalitpur News: छठ पूजन की तैयारियों में जुटे लोग, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Sat, 25 Oct 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
People are busy preparing for Chhath Puja, trains are crowded.
आज नहाए खा के साथ शुरू होगा छठ पर्व, ट्रेनों से काफी संख्या में लौट रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोग छठ पूजन की तैयारियाें में जुट गए हैं। शनिवार से इस पर्व की शुरुआत नहाए खाए के साथ की जाएगी।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में मनाए जाने वाले प्रमुख तीन दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसके लिए जनपद में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर क्षेत्र के कर्मचारी और लोग मजदूरी का काम करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग तो छठ मनाने के लिए अपने-अपने जनपद के लिए लौट गए, लेकिन बहुत से लोग अवकाश नहीं होने के कारण जनपद में ही रहकर यह पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएंगे। इसके लिए लोगों ने परिवार सहित कपड़ा आदि की खरीदारी भी की। घरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया और पूजन के लिए सामग्री आदि खरीदे। शनिवार को नहाए खा के साथ शुरुआत होगी। इस दिन लोग दिनभर व्रत रखेंगे और रात को लौकी, सब्जी खाकर व्रत खोलेंगे। दूसरे दिन भी पहले दिन की तरह व्रत रखेंगे और फिर तीसरे दिन सोमवार को सुबह से निर्जला व्रत रखेंगे और पकवान आदि बनाकर शाम को सुम्मेरा तालाब के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सुबह भी उगते सूर्य को तालाब के घाटों पर अर्घ्य देंगे।
----------------
पूर्वाेत्तर की ट्रेनों में लौटने वालों की बड़ी भीड़
छठ पूजन के चलते पूर्वोत्तर, बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में काफी भीड़ रही। गोरखपुर, दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेनों में गोरखपुर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, बलिया एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में छठ पूजन के लिए अपने-अपने जनपद व गांव को लौट रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को इन क्षेत्रों की सभी ट्रेनों में क्षमता से अधिक सवारी भरी रहीं। ट्रेनों में लोग कोचों की गैलरी, कोच के गेटों की गैलरी और गेटों के पायदान पर यात्रा करते नजर आए। ऐसे में महिलाओं व बच्चों को अधिक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

--------------
फोटो-26
कैप्सन-सीपी सिंह।
छठ पर्व की तैयारियां कर रहे हैं। कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पूरा परिवार एक साथ यह पर्व उत्साह के साथ मनाएगा। आज से नहाए खा के साथ पर्व शुरू हो जाएगा। परिवार के सभी सदस्य व्रत रहेंगे और रात में इसे तोड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपी सिंह।
---------------
फोटो-28
कैप्सन-अनिल सिंह।
छठ पर्व का बड़ा महत्व है, इसे मनाने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। अब इसकी शुरुआत शनिवार से होगी। इसके लिए पहले दिन व्रत रखेंगे और शाम पूजन कर व्रत खोलेंगे। सोमवार को तालाब के घाटों पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएंगे।
-अनिल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed