{"_id":"66ce5b8005dd8b00e30f6934","slug":"pension-of-disabled-person-restored-it-was-put-on-hold-after-showing-him-dead-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119886-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिव्यांग की पेंशन बहाल, मृत दिखाकर लगा दी गई थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिव्यांग की पेंशन बहाल, मृत दिखाकर लगा दी गई थी रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास खंड बिरधा अंतर्गत ग्राम गढ़ौली निवासी एक दृष्टिहीन को मृतक दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई थी। इसे अमर उजाला में 24 अगस्त के अंक में पृष्ठ संख्या दो पर ‘दृष्टिहीन को मृतक दिखा बंद कर दी पेंशन’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिला प्रशासन ने पुन: सत्यापन कर दृष्टिहीन की दिव्यांग पेंशन प्रारंभ कराई।
जगन सहारिया ग्राम-गढ़ौली विकासखंड बिरधा का मूल निवासी है। उसे विगत वर्षों में पेंशन मिलती रही, लेकिन वित्तीय वर्ष 2022-23 में सत्यापन के दौरान सत्यापन अधिकारी ने इस नाम का कोई लाभार्थी न पाए जाने की सूचना देते हुए लाभार्थी को मृतक दर्शा दिया। इसके साथ ही पेंशन रोकने की संस्तुति कर दी गई। लाभार्थी को जब पेंशन नहीं प्राप्त हुई तो उसने सीडीओ को शिकायती पत्र दिया। उनके निर्देश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बिरधा से जांच कराई तो पता चला कि गढ़ौली के स्थान पर ग्राम देवगढ़ का निवासी दर्शाने के कारण त्रुटिवश उसकी पेंशन रोक दी गई थी। इसके पश्चात ग्राम पंचायत की आख्या के अनुसार पेंशन पोर्टल पर जगन सहारिया की पेंशन फिर शुरू की गई। अब दिव्यांग को अगले माह से पेंशन प्राप्त होने लगेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जगन की पेंशन प्रारंभ करा दी गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को आदेशित किया गया है कि जिन दिव्यांगों की मृतक सूचना आई है, उनका एक बार फिर पुन: सत्यापन करा लें।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।