{"_id":"585591cb4f1c1b896064c8e7","slug":"paved-roads-and-sewers-for-years-been-waiting-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से कर रहे पक्की सड़क व नाली का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से कर रहे पक्की सड़क व नाली का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
road, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहल्ला आजादपुरा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पीछे बस्ती में पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुहल्लेवासी विगत कई वर्षों से नगर पालिका व जिला प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शनिवार को बुंदेलखंड विकास मंच अध्यक्ष विपिन तिवारी के नेतृत्व में मुहल्ले वासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर एक बार फिर सड़क का निर्माण कराने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि मुहल्ले में जगदीश राजपूत के मकान से सुक्कन कुशवाहा के मकान तक का रास्ता बहुत की बदहाल है। इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं, जिनको आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के अभाव में लोग नाली पर बनी पट्टी के सहारे अपना काम चला रहे हैं, बरसात के दौरान यहां की स्थिति बहुत खराब हो जाती है। वहीं, मार्ग के दूूसरी ओर नाली का निर्माण नहीं होने कारण खाली प्लाटों का पानी बहकर मार्ग पर एकत्रित हो जाता है, जिससे हमेशा की जलभराव की स्थिति बनी रहती है। पक्की सड़क न होने के कारण मुहल्ले भी सफाई भी नहीं हो पाती है, जिससे सारी गंदगी वहां भरे पानी में एकत्रित हो रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का भी जमकर प्रकोप है। बुंदेलखंड विकास मंच व स्थानीय लोगों ने उक्त क्षेत्र मेें जल्द से जल्द सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान सुधीर मिश्रा, विवेक तिवारी, बंटी, जगदीश, अभिषेक शर्मा, राहुल, सौरभ पाठक, शुभम गोस्वामी, पवन तिवारी, शिवम व्यास उपस्थित रहे।