{"_id":"69541e1ba46821e29e0ac169","slug":"patients-will-get-cheap-medicines-at-bar-chc-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-148868-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बार सीएचसी पर मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बार सीएचसी पर मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां
विज्ञापन
परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू, बाहर से 50 से 80 फीसदी सस्ती होंगी दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
बार-पुलवारा। ब्लॉक बार मुख्यालय स्थित सीएचसी पर मरीजों को अब महंगी दवाइयां नहीं खरीदनी होगी। परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। यहां मरीजों को 50 से 80 फीसदी सस्ती दवाइयां मिलेंगी। इससे मरीजों का आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा। निर्धन मरीज भी दवाइयां खरीद सकेंगे।
ब्लॉक बार मुख्यालय पर अब तक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का अभाव बना हुआ था। यहां सीएचसी परिसर में जन औषधि केंद्र के लिए कक्ष तो आरक्षित हो गया था। इसमें बोर्ड भी लगा दिया गया था लेकिन यहां औषधि केंद्र का संचालन शुरु नहीं किया गया था। ऐसे में सीएचसी पर आने वाले मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदना पड़ रही थीं। कई बार अधिक महंगी दवाइयां होने से गरीब मरीज खरीद नहीं पा रहे थे।
समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने 22 नवंबर को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर ‘पांच सीएचसी पर नहीं खुल पाए जनऔषधि केंद्र’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने पत्राचार कर जल्द ही केंद्र का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसमें बाद तैयारियां तेज कर दी गई थीं।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नवनीत कुमार ने जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब मरीजों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी। इससे मरीजों को इलाज में आर्थिक समस्या आगे नहीं आएगी। नियमित रूप से दवाइयां ले रहे मरीजों को अधिक राहत मिलेगी। इस दौरान डॉ. प्रेक्षा जैन, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. शुभम जैन, फार्मासिस्ट कैलाश चक्रवर्ती, विजयत चौहान, आलोक त्रिपाठी, निशांत कुमार पालीवाल आदि मौजूद रहे।