फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patients suffering from heat rash and fungal infection increased due to humidity

Lalitpur News: उमस से बढ़े घमौरी और फंगल इंफेक्शन के मरीज

Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from heat rash and fungal infection increased due to humidity
ललितपुर। तेज धूप व उमस से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि इंफ्रारेड बर्न, घमौरियों, फंगस इंफेक्शन, खुजली के मरीज इन दिनों अधिक आ रहे हैं। उन्होंने गर्मी से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश बढ़ने लगती है। दोपहर तक तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण चलना तो दूर छाया में खड़े होने पर भी तपन महसूस हो रही है। पंखों से अब राहत नहीं मिल रही है। घरों में कूलर, एसी से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। गर्मी व तल्ख धूप और शरीर से निकल रहे पसीने से त्वचा में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग विभाग की ओपीडी में दोपहर एक बजे तक 179 मरीज आ चुके थे। अधिकांश मरीज धूप, गर्मी और पसीने से होने वाली समस्याओं के थे। वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि उमस भरी गर्मी में शरीर पर पसीना रुकने से त्वचा जल जाती है। खासकर पीठ, सीने और गले में यह समस्या ज्यादा आ रही है। इन स्थानों पर पपड़ी बनकर बाद में निकलती है। इस समस्या को इंफ्रारेड बर्न कहते हैं। ऐसी समस्या के प्रतिदिन 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, तेज धूप से चेहरा लाल होकर झुलस जाता है। ऐसे 15 से 20 मरीज रोजाना आ रहे हैं। पसीना से घमौरियों के 10-15 तो फंगल इंफेक्शन के 30-35 व दो से चार मरीज सेहुआं रोग के आ रहे हैं। अन्य समस्याओं में मुंहासे, बाल में रूसी और बाल गिरने के रोगी भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस तरह करें बचाव
- अधिक से अधिक पानी पिएं।
- सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।
- पसीना आने के बाद तत्काल कपड़े न बदलें।
- सूखे व ढीले कपड़े पहनें।
- रसदार फलों का सेवन करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed