{"_id":"6864308c3f6abfeb6b0a8af7","slug":"patients-and-attendants-are-facing-chaos-in-chc-bar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-138226-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएचसी बार में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज व तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएचसी बार में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज व तीमारदार
विज्ञापन
बार/ललितपुर। बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज और तीमारदार अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। यहां मैटरनिटी विंग में शौचालय गंदगी से भरे पड़े हैं। वहीं, प्रथम तल पर जाने वाले रास्ते का भी यही हाल है। यही नहीं परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय में ताले लटक रहे हैं। ऐसे में शौचालय की समस्या बनी हुई है।
सीएचसी परिसर में मरीजों व तीमारदारों को शौचालय जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां मैटरनिटी विंग के भूतल में शौचालय का पॉट क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे प्रसूताओं को समस्या हो रही है। प्रथम तल पर भी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। रैंप पर काफी गंदगी पड़ी हुई है। प्रथम तल पर शौचालय तो बने हुए हैं, लेकिन अनदेखी के चलते गंदगी से बजबजा रहे हैं। सफाई न होने से धूल पड़ी हुई है।
-- -
सार्वजनिक शौचालय भी चढ़ा अनदेखी की भेंट
सीएचसी परिसर में क्षेत्र पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बने हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते इसे खोला नहीं जा पा रहा है, इसमें ताले पड़े हुए हैं। मरीजों व तीमारदारों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।