फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patharaw in lalitpur after that fighting five people report

कसाई मंडी में हुआ पथराव, मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patharaw in lalitpur after that fighting five people report
ललितपुर। बीते रोज बृहस्पतिवार को कसाई मंडी में दो गुटों में आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और पत्थरबाजी व मारपीट हो गई, इससे कुछ लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला शांत कराया और पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कसाई मंडी निवासी आविद कुरैशी पुत्र जाकिर कुरैशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 16 जनवरी को वह अपने घर पर ही था, तभी शाम करीब छह बजे मोहल्ले का ही बब्लू पुत्र नजीरा, सोहिब पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र नजीरा, आमिर पुत्र कल्ला कुरैशी, रहीश पुत्र नजीरा एक राय होकर आए और उसके घर के दरवाजे पर पथराव करने लगे। जब उसने दरवाजा खोलकर बाहर आकर देखा तो उसे पकड़कर सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसे बचाने के लिए जब उसकी भतीजी गुल्लो आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसे उसके घर वालों ने किसी प्रकार बचाया। इसके बाद उक्त सभी लोग उसे मारपीट कर गाली गलौज करते हुए भाग गए। इसके बाद परिजनों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने अपने भाई जाविद के माध्यम से कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed